सीधी
दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर, खुद परोसा खाना और साथ मनाई जन्माष्टमी

सीधी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने सक्षम सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास, मधुरी में दिव्यांग बच्चों के साथ पर्व मनाया। कलेक्टर ने बच्चों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होकर उनके साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं।
बच्चों ने श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई और बघेली सोहर एवं बधाई गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।
कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और उन्हें खाना खिलाया। बच्चों के साथ उनकी यह आत्मीय सहभागिता कार्यक्रम का खास आकर्षण रही और संवेदनशील एवं समावेशी प्रशासन की मिसाल बनी।
इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्रा भी उपस्थित रहे।




