सीधी
अवैध खनिज गतिविधियों पर सख्ती, 128 प्रकरणों में 1.02 करोड़ रुपये का जुर्माना

सीधी। कलेक्टर एवं जिला टास्क फोर्स अध्यक्ष विकास मिश्रा की अध्यक्षता में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध लगातार और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 128 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 1.02 करोड़ रुपये का जुर्माना शासन के कोष में जमा कराया गया है।
कलेक्टर ने भंवरसेन क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ाने के साथ बघवार, बहेरा, मयापुर, चुवाही और बघौड़ी क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना नंबर के वाहनों से खनिज परिवहन की शिकायतों पर भी जिला परिवहन विभाग को जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस, वन, राजस्व, परिवहन और खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।




