जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए धोखाधड़ी निवारण कार्यशाला

सीधी। जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए होटल आद्या में एक दिवसीय ऑन-लोकेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय सीबीएस में गबन, धोखाधड़ी, केस स्टडी एवं निवारण रहा।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने डिजिटल बैंकिंग, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा बैंकिंग प्रणाली में संभावित कमजोरियों के प्रति सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी। वास्तविक मामलों की केस स्टडी के माध्यम से बैंकिंग प्रक्रियाओं में छोटी लापरवाही से होने वाले वित्तीय जोखिमों को समझाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पासवर्ड सुरक्षा, यूजर आईडी साझा न करने, आंतरिक नियंत्रण, दैनिक वित्तीय मिलान और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में जिला सहकारी बैंक के अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक, फील्ड स्टाफ एवं क्लर्क सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।




