सीधी
गुणवत्ता और मानकीकरण से आजीविका उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार

सीधी। आजीविका राखी मेले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण और बाजार में स्वीकार्यता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार उत्पाद तैयार करने से उनकी गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ती है। इससे उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होने के साथ स्थानीय उत्पादों को व्यापक और प्रतिस्पर्धी बाजार में पहचान बनाने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को भी खरीदारी के दौरान गुणवत्ता मानकों की जांच करने तथा नकली और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने राखी मेले का भ्रमण कर स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं के उद्यमिता एवं आजीविका प्रयासों की सराहना की।




