ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक डूबा, मौत

ar 728 ad
AR News Live

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक डूबा, मौत

 

सीधी। पुलिस चौकी मड़वास सहायता केंद्र टिकरी अंतर्गत गोपद नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते समय गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चश्मदीख द्वारा बताया गया कि चार लोग मिलकर मूर्ति को लेकर गहरे पानी की तरफ जा रहे थे। अचानक गहरे पानी में चले गए तीन को तो बचा लिया गया लेकिन एक युवक डूब गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन वहां पर कोई ऐसी व्यवस्था नहीं थी जिसे उसे ढूंढा जा सके मौके पर मौजूद लोग खड़े-खड़े देखते रह गए किसी की हिम्मत नहीं हुई की इतने गहरे पानी में जाकर बचा सके। घटना के संबंध में बताया गया है कि प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली न तो घाटों में एनडीआरएफ की टीम थी और न ही सुरक्षा अन्य संसाधन मौजूद रहा, जिससे नदी में डूबने वालो को बचाया जा सके। गोपद नदी में इस घटना को रोका जा सकता था लेकिन मौके पर कोई टीम नहीं उपलब्ध रहीं, घंटो बाद गोताखोर को बुलाया गया 5 घंटे के बाद गोताखोर बाहर निकले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा पंचनामा  कार्रवाई कर पीएम उपरान्त शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बॉक्स

दशहरे की खुशियां मातम में बदली

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गए गोपद नदी में पतिराज यादव पिता भाईलाल यादव निवासी परासी की डूबने की मौत से मृतक के परिजनों सहित माता-पिता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया है। जैसे ही लाश घर पहुंची लोगों का वहां हुजूम उमर पड़ा। भाई लाल यादव के दो पुत्र थे जो सबसे बड़ा वाला है। 21 वर्ष का था बाकी उस छोटे दो बहन एक भाई है। जिसका पालन पोषण के लिए बाहर रहकर काम किया करता था नवरात्र को लेकर घर आया था। उसे क्या पता कि यह मेरी अंतिम नवरात्रि होगी। इस घटना से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है जिसकी असल वजह यह बताई गई है कि पतिराज यादव ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button