मध्य प्रदेश

चलती बाइक में धमाका,डेटोनेटर ले जा रहे युवक के उड़े चीथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत

ar 728 ad
AR News Live

सीहोर- जिले के इछावर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इछावर–आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास चलती बाइक में अचानक हुए जोरदार धमाके से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

AR News Live

जानकारी के अनुसार, जमली निवासी सुखराम बरेला (30) रविवार सुबह अपनी बाइक क्रमांक MP 37 MN 4489 से रामनगर की ओर जा रहा था। वह कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अपने साथ भारी मात्रा में डेटोनेटर ले जा रहा था। सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच जैसे ही वह रामनगर गांव के पास गिट्टी मशीन क्षेत्र के नजदीक पहुंचा, उसकी मोटरसाइकिल में अचानक तेज धमाका हो गया।

 

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था और कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलने पर इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में बाइक में डेटोनेटर होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने विस्फोटक की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होने की बात कही है।

 

इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई अन्य संदिग्ध या संवेदनशील वस्तु नहीं मिली है। हादसे के बाद अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के परिवहन और उपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button