ब्रेकिंग न्यूज़

घोषित बजट से नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा -पूनम

ar 728 ad
AR News Live

घोषित बजट से नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा -पूनम

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। केन्द्र सरकार के बजट 2024 से नारी शक्ति का युग है नया भारत को मजबूती मिलेगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि देश में पहली बार दो महिलाएं सर्वोच्च जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं।हमारे भारत के प्रथम नागरिक देश की राष्ट्रपति नारी शक्ति द्रोपति मुर्मू एवं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गौरव बढ़ा रही हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में जो बजट पेश किया है उसमें

झुग्गी झोपड़ियां या किराए के मकान पर रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवार को घर बनाने में सहायता प्रदान करने की एक नई योजना भी शामिल है। साथ ही नये टारगेट में 3 करोड नए आवास बनाने की योजना शुरू होगी।इनमें से 2 करोड़ आवास अगले 2 वर्षों में बनाए जाएंगे। सौर ऊर्जा से बिजली बचाओ एवं बिल में राहत देने 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त मिलेगी। 30 करोड़ महिलाओं को उद्यमी योजना से डायरेक्ट जोड़ा जाएगा और लोन दिया जाएगा ।उच्च शिक्षा एडमिशन में महिलाओं को मिले लाभ से पिछले 10 वर्षों में 28 परसेंट का उछाल आया है। सरकार सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए 9 वर्ष से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण वैक्सीन लगवाएगी। वहीं मां और शिशु को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त एवं मजबूत किया जाएगा। घोषित बजट में देश में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने विशेष प्रावधान किये गये है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button