ब्रेकिंग न्यूज़

नौ महीना से चुनगुना गांव के ग्रामीण अंधेरे में – अंकुश मोहनी

ar 728 ad
AR News Live

नौ महीना से चुनगुना गांव के ग्रामीण अंधेरे में – अंकुश मोहनी

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी । जनपद पंचायत मझौली अंर्तगत ग्राम चुनगुना गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनों से जला पड़ा है, जिसके कारण गांव वालों को रात में अंधेरे में रहना पड़ रहा है। रात को अंधेरा पसरा रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना है। बिजली के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस जले हुए ट्रांसफार्मर को न बदलने से गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने बताया कि उनके क्षेत्र से लगे हुए गांव चुनगुना में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर कई महीनों पूर्व जल गया था। इस ट्रांसफार्मर के जलने के कारण चुनगुना गांव बिजली के सभी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि रात्रि के समय उनके गांव में पूरी तरह से अंधेरा पसरा रहता है जिसके कारण कई लोग रात को गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे कई बार विभाग के अधिकारियों से जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कह चुके हैं लेकिन उनकी समस्या पर किसी भी अधिकारी ने अभी तक गौर नहीं किया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button