क्राइममध्य प्रदेश

जिले के अलग-अलग थानों में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 2 लाख 22 हजार रुपये कीमती 329 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ मय 650 ग्राम गांजा एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाइल के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

जिले के अलग-अलग थानों में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 2 लाख 22 हजार रुपये कीमती 329 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ मय 650 ग्राम गांजा एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाइल के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री नारायण कुमरे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में संबंधित थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

 

*घटनाक्रमः-* *(1) कोतवाली* दिनांक 02/04/23 मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि खर्री पुलिया मझरेटी के पास एक व्यक्ति खर्री पुलिया मझरेटी के पास अवैध नशीली कफ सीरफ बिक्री करने हेतु खडा है जो मौके से थाना कोतवाली की टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी के पास से कुल 200 सीसी आनरेक्स नशीली कफ सीरप कीमती 30000/-घटना में प्रयुक्त मोबाईल ओप्पो कीमती 10000/- नगद 10000/- रूपये । जप्त कर धारा 8/21, 22, 27क, 29 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

*(2) कमर्जी* दिनांक 02/04/2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पटपरा में दो व्यक्ति अवैध नशीली कफ सिरफ विक्रय हेतु रखे है जो मुखबिर सूचना की तस्दीक पर कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से नशीली प्रतिबंधित कफ सिरफ विक्रय करने वाले 2 आरोपियो को पकड़ा गया एवं उनके कब्जे से 81 शीशी आनरेक्स कफ सीरफ कीमती 12,000 हजार रूपये जप्त किया जाकर उक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट का अपराध कायम कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

*(3) रामपुर नैकिन* दिनांक 02/04/2023 को जरिये मुखविर सूचना मिली की एक सफेद‌ रंग झोले के अंदर एक पीले‌ रंग की बोरी में एक व्यक्ति अवैध कोरेक्स‌ सिरफ़ बस स्टैण्ड‌‌ में रखा हैं मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी श्री शुधांशु तिवारी के नेतृत्व मे रामपुर नैकिन टीम द्वारा मुखबिर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही की गई जो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा जो टीम के द्वारा घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड कर उसके कब्जे से एक झोला‌ के‌ अंदर‌ पीली‌ रंग की बोरी के अन्दर 100-100 ML वाली आनरेक्स कफ सिरप की 48 शीशियां अवैध कोरेक्स एवं घटना में प्रयुक्त 4 नग मोबाइल कीमती 48000/-, 02 नग मोटर सायकल कीमती 90000/-, एवं 5000/- नगदी गवाहो के समक्ष जप्त कर पूछताछ की गई जो अपने साथ 4 अन्य लोगो का उक्त अपराध में अवैध कोरेक्स के व्यापार बित्त पोषण करने और अपराधियों को संश्रय देने एवं दुष्प्रेरण और अपराधिक षडयंत्र करने में शामिल होना बताया जो उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 8/21, 22, 27A, 29, 43 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट का अपराध कायम कर 4 आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसे गिरफ्तार करने हेतु अलग से टीम लगाई गई हैं।

 

*(4) जामोड़ी* दिनांक 02/04/23 मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पड़खुरी नं. 01 के पास एक व्यक्ति अपने घर के सामने प्लास्टिक के पालीथिन में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा हैं जो मौके से थाना जमोड़ी की टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी के पास से 650 ग्राम गांजा कीमती 8000/ रूपये जप्त कर धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*कोतवाली से 01 नफर, कमर्जी से 02 नफर, रामपुर नैकिन से 4 नफर, जामोड़ी से 01 नफर*

 

 *जप्त मशरूका*   

01. 329 सीसी आनरेक्स नशीली कफ सीरप एवं 650 ग्राम गांजा कुल लगभग कीमती 60,000/-

02. घटना में प्रयुक्त 5 नग मोबाईल कीमती 58000/-

03.घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 90,000/-

04. नगद 15000/- रूपये ।

*कुल कीमती 2,22,000 रूपये।*

 

*सराहनीय भूमिका*

 

थाना कोतवाली टीम-उनि योगेश मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली,उनि राकेश सिंह, प्र.आर.01 जितेन्द्र पाठक, आर.49 आजाद खान।

 

थाना कमर्जी टीम में उनि भूपेश बैस थाना प्रभारी,सउनि केशरी प्रसाद पाण्डेय, प्र.आर. 195 सुरेश रावत, म.प्र. आर. 210 सविता साकेत, म. आर. 465 चेतना सिंह, आर. 37 दिनकर दुबे, आर. 508 ललित शकर मिश्रा, आर. 331 प्रशन्न मिश्रा, आर. 446 अमरबहादुर पटेल, आर. 291 सोनू यादव

 

थाना रामपुर नैकिन टीम में 

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री शुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक इन्द्राज सिंह, सउनि रामबाबू दीपांकर, चक्रधर प्रजापति, संजय सोनी ,प्रधान आरक्षक 393 महेन्द, आर 592 सतेन्द सिंह नायक 50 शशिसेखर उपाध्याय , सैनिक 166 लालबहादुर साकेत ।

 

थाना जमोड़ी टीम में उनि शेषमणि मिश्रा थाना प्रभारी, वंदना द्विवेदी, शीला शर्मा, सउनि शियाशरण शर्मा प्रआर रावेंद्र सिंह, मोतीलाल सिंह, आर सतीश तिवारी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button