ब्रेकिंग न्यूज़

विपिन शुक्ला को मिली ग्रामोदय विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि 

ar 728 ad
AR News Live

विपिन शुक्ला को मिली ग्रामोदय विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि

सीधी। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर विपिन कुमार शुक्ला को विद्या वाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलासफी) की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलाधिपति मंगू भाई पटेल द्वारा दिया गया।

समारोह में मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा विश्वविद्यालय के कुल गुरु प्रो. भारत मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

डॉक्टर विपिन कुमार शुक्ला ने अपनी इस डॉक्टरेड की उपाधि अपनी माता सरिता शुक्ला एवं पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद शुक्ला को समर्पित किया। इस उपाधि को प्राप्त करने में उनकी पत्नी प्रज्ञा शुक्ला, छोटे भाई विनीत शुक्ला विकास शुक्ला एवं परिवार के समस्त सदस्य और गुरुजनों का विशेष योगदान रहा। डॉक्टर शुक्ला ने कहा यह मेरी उपलब्ध ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में विकास के लिए समर्पित है तथा यह उपलब्ध ग्रामीण और संसाधन विहीन वर्ग के सभी बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी इस उपाधि को ग्रहण करने के साथ ही डॉक्टर शुक्ला ने विद्या वाचस्पति की शपथ भी ली।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button