ब्रेकिंग न्यूज़

छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे पीएमश्री योजना का शुभारंभ, 211 स्कूल होंगे अपग्रेड.

ar 728 ad
AR News Live

छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया पीएमश्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14,500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेंट्री स्तर पर पहली से पांचवीं तक 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आइसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button