ब्रेकिंग न्यूज़

विशेष सफाई अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर, समस्त थाना/चौकी एवं पुलिस आवासीय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

ar 728 ad
AR News Live

विशेष सफाई अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर, समस्त थाना/चौकी एवं पुलिस आवासीय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

 

*निचले स्तर से आला अधिकारी तक सभी उतरे मैदान में और अपने शासकीय कार्यालयों भवनों, थाना, चौकी पुलिस लाईन, आदि सभी की साफ सफाई*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दिनांक 16.01.24 से 21.01.24 तक प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया जाना है इसी तारतम्य में आज दिनांक 18.01.2024 के प्रातः 09.30 बजे से पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिला स्तर पर पुलिस का वृहद स्तरीय सफाई अभियान चलाया गया

 

विशेष सफाई अभियान के तहत आज जिला सीधी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं, पुलिस लाइन परिसर, समस्त थाना एवं कार्यालय, बैरक, मैस, पुलिस आवासीय परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया।

पुलिस लाइन परिसर में परेड ग्राउंड, बैरक, पुलिस कंट्रोल रूम, आर ओ प्लांट,एमटी शाखा, पुलिस बैरक एवं संबंधित सभी परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा सफाई अभियान में सहभागिता कर संबंधित सभी परिसरों का निरीक्षण किया गया। दौरान सफाई अभियान उपस्थित संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में जिले के सभी पुलिस कार्यालय एवं थानों के परिसरों एवं पुलिस आवासीय परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही जिले के सभी कार्यालयों एवं थानों के भवनों में साफ सफाई के पश्चात पुनः फाइलों एवं रिकॉर्ड दस्तावेजों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से रखा गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button