मोदी जी के राज में 25000 करोड़ से अधिक किसान सम्माननिधि से, किसान हुए खुशहाल— डॉ राजेश मिश्रा

मोदी जी के राज में 25000 करोड़ से अधिक किसान सम्माननिधि से, किसान हुए खुशहाल— डॉ राजेश मिश्रा
सर्जिकल स्ट्राइक कर मोदी जी ने बढ़ाया भारत का गौरव— रीती पाठक
जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा करेगी विजय श्री का वरण— राजेंद्र मेश्राम
भाजपा प्रत्याशी का जन दर्शन कार्यक्रम लगातार जारी
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी ख्याति प्राप्त चिकित्सा डॉ राजेश मिश्रा लोकसभा की उम्मीदवारी घोषित होते ही लगातार जनता जनार्दन का पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी नेताओं के साथ जन समर्थन जुटाने जताने जनता के बीच आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
सीधी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देवसरविधानसभा के लंघाडोल मण्डल के ग्राम झलरी में जनसंवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में 80 लाख से अधिक किसानों को 25000 करोड़ रुपए की किसान सम्मन निधि मोदी सरकार ने प्रदान कर किसानों का गौरव बढ़ाया है। डेढ़ करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना अंतर्गत 20000 करोड़ से अधिक की राशि किसानों को वितरित की गई है वही प्राकृतिक आपदा में हेतु किसानों को 4000 करोड़ का भुगतान किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को फसल ऋण हेतु 15 से 16 प्रतिशत ब्याज पर ॠण मिलता था किंतु भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार में जीरो प्रतिशत पर किसानों को फसल ऋण दिया गया। 3 करोड़ से अधिक किसान फसल ऋण से लाभान्वित हुए वही फसलों का समर्थन मूल बढ़कर किसने की आय को दुगना करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने का प्रयास चल रहा है। इस दौरान उपस्थित जन समुदाय ने जोरदार तालियां बजाते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, डॉ राजेश मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाए।
देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सेवा संकल्प से आज अनेकानेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जिसके दम पर गरीबों को केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ीकरण ना होकर उनका जीवन स्तर भी ऊपर बड़ा है। संबल योजना, आयुष्मान योजना, जीवन ज्योति योजना, हर घर नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास सहित अनेक योजनाओं ने दलित शोषित वंचित के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है जिसके कारण भाजपा करेगी विजय श्री का वरण।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा इसके पश्चात राज मिलान, कर्थुआ, गडाखाण, खुटार, परसौना, तेल्दह, बारिगंवा, बड़ोखर, पचोर ग्राम पंचायत में जन समुदाय को संबोधित करते हुए विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता भोला शाह, गजेंद्र अग्रहरि, प्रदीप शाह, ध्रुव सिंह, कोमल गुप्ता, गोविंद बैस सहित पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय जन उपस्थित रहे।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 24 में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ विदेश नीति में भी अपना परचम लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत सशक्त और समृद्धशाली हुआ है। आज विश्व की महाशक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने को लालयिक है। आज कई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भी प्रधानमंत्री का चरण स्पर्श कर, आशीर्वाद प्राप्त करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि यह सब आपकी एक-एक वोट का कमाल है। सर्जिकल स्ट्राइक से भारत का स्वाभिमान बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन पूर्व सरपंच कोदू लाल प्रजापति ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, पुन्नू खान, पुष्पराज सिंह चौहान, जितेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता, नरेंद्र गौतम, अजय गुप्ता, हरिनाथ सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अरुण भूर्तिया, प्रदीप सिंह, बृजेश सिंह, हरिकेश साकेत, अजय सिंह, प्रमोद जायसवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




