ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश विद्यालय के दो छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। 68वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 14 से 28 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल, अमहा के दो छात्राओं का चयन हुआ। नर्मदापुरम में होने वाली अंडर 19 चेस स्पर्धा के लिए छात्रा शिखा पाण्डेय और ग्वालियर में होने वाली वुशु स्पर्धा के लिए शालिनी यादव अंडर 17 का चयन राज्यस्तर की खेलों के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है, और अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। छात्राओं की इस सफलता पर चेयरमैन एम.पी शर्मा, डायरेक्टर नीरज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा एवं प्रिंसीपल जे.एन. मिश्र ने कहा कि ये छात्राएं विद्यालय का गौरव हैं। उन्होंने खेल अध्यापक माखनलाल मिश्र को सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर एस भट्ट, ए.के नवैत, प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश तिवारी, विनायक पाण्डेय, प्रधानाध्यापक पुष्पराज मिश्र, भूपेंद्र शुक्ल और प्रदीप मिश्र एवं समस्त स्टॉफ ने चयनित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button