
250 शीशी नशीली कफ सीरफ कीमती 37500 रु के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
*चौकी मड़वास थाना मझौली पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजूलता पटले व एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उपनिरी दीपक सिहं बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माड़वास उनि केदार परौहा सहित टीम ने 250 शीशी अवैध नशीली कफ सिरफ कीमती 37500 के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
*मामला विवरण*
दिनांक 07/04/2023 को
जरिये मुखविर सूचना मिली की ग्राम मड़वास मस्जिद रोड स्थित गोदाम में दो व्यक्ति अवैध नशीली कफ सिरफ विक्री हेतु रखे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम मड़वास मस्जिद रोड स्थित गोदाम पहुंचकर घेराबंदी किया जो दो व्यक्ति मिले जो एक व्यक्ति मझिगवा एवं दूसरा मड़वास का निवासी होना बताये । उक्त संदेहियो से उनकी तलासी व गोदाम की तलाशी ली गई तो 250 शीशी अवैध नशीली कफ सिरफ आनरेक्स विंगस कम्पनी की कीमती 37500 रुपये का पाया गया एवं उक्त आरोपियों के कब्जे से रेडमी कम्पनी का मोबाइल कीमती 5000 रुपये एवं ईको 215़ की पैड का मोबाइल कीमती 1000 रुपये एवं सेमसंग कम्पनी का मोबाइल कीमती 6000 रुपये कुल कीमती 49500 रु का जप्त किया जाकर धारा 8/21,8/22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम का अपराध कायम किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
*कार्रवाई में इनका रहा प्रमुख योगदान*
उक्त कार्रवाई में मड़वास चौकी प्रभारी उपनि केदार परौहा,एएसआई ओपी गौतम, एएसआई संदीप,एएसआई संतोष, प्रआर. धीरेन्द्र सिंह,गोविंदनारायण सिंह ,उदय प्रकाश तिवारी,आर. विवेक, राकेश,प्रवीण,चंदन,विष्णु शंकर सिंह, दीपनारायण सिंह,नवीन सिंह एवं सायबर सेल से प्रदीप मिश्रा, आनंद कुशवाहा एव कॄष्ण मुरारी द्विवेदी का प्रमुख योगदान रहा।




