ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मेरा पल प्रतिपल जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित  — सासंद रीती..

ar 728 ad
AR News Live

मेरा पल प्रतिपल जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित  — सासंद रीती..

 

सांसद ने  आवास पर सुनी आमजनों की समस्याएं

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। संसद सत्र समाप्त होने के पश्चात सीधी आवास पर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने क्षेत्रीय जनों की समस्याएं सुनकर उन्हें निराकृत करने हेतु संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और कई समस्याओं का निराकरण कराया साथ ही किसी को निराश नहीं किया।

 

सांसद जनसंपर्क अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सांसदजी निरंतर आवास पर क्षेत्रीय जनों की समस्याएं सुनती हैं तथा उन्हें निराकृत भी करती हैं। इसलिए सत्र से वापस आते ही प्रथम दिवस का समय उन्होंने क्षेत्रीय जनों के लिए आरक्षित किया था। आगंतुक जनों ने अपनी-अपनी समस्याओं का संतोषजनक निराकरण होने पर संतुष्टि जाहिर की और सांसद श्रीमती रीति पाठक के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

एक सवाल के जवाब में श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि मेरा पल पल जनता जनार्दन की सेवा के लिए कृत संकल्पित है । आज जो भी समस्याएं प्राप्त हुई हैं, कुछ मेरे स्तर की हैं और कुछ अधिकारियों के स्तर की। संबंधित अधिकारीयों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए गए हैं जिसके कारण आगंतुकों में हर्ष का माहौल रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button