रामगढ़ में 24 दिवसीय ग्रामोत्सव नवम् का हुआ शुभारंभ..

रामगढ़ में 24 दिवसीय ग्रामोत्सव नवम् का हुआ शुभारंभ..
*लाड़ली बहना योजना से पात्रों को लाभान्वित करने स्वयंसेवी संस्थाएं काम करे – आर पी त्रिपाठी..*
ग्रामोत्सव एक परम्परा का रूप लेगी – एड रोहित मिश्रा
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। जिला मुख्यालय समीप स्थित ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर 2 में ग्राम विकास प्रस्फुटन समित द्वारा आयोजित 24 दिवसीय ग्रामोत्सव नवम् का 07 अप्रैल को शुभारंभ हुआ। ग्रामोत्सव संयोजक अमित कुमार स्वतंत्र ने बताया कि पिछले 09 वर्षो से ग्राम पंचायत रामगढ़ में ग्रामोत्सव मनाया जा रहा। इस बार 24 दिवसीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम में खेल, कला, स्वास्थय, रोजगार, उद्योग, कानून की पाठशाला, यातायात जागरूकता, कवि सम्मेलन, पशु चिकित्सा, सम्मान समारोह, मैराथन दौड़ सहित कई अन्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
MSPL सीजन – 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
ग्रामोत्सव के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि एडवोकेट रोहित मिश्रा, अध्यक्षता शिवटहल कोल(सरपंच), विशिष्ट अतिथि डॉ रोहित सिंह (समाजेवी) अतिथि श्रीमती सरोज विश्वकर्मा द्वारा मनोज स्मृति प्रीमियर लीग सीजन – 4 का शुभारंभ करते हुए कुशल अभिनयकार रहे स्वर्गीय मनोज विश्वकर्मा के माता – पिता को ग्रामोत्सव स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।।
एडवोकेट रोहित मिश्रा ने कहा कि छोटे छोटे प्रयास बड़ा आयाम स्थापित करतें है! रामगढ़ में आयोजित ग्रामोत्सव भविष्य में एक परम्परा का रूप लेगी। श्री मिश्रा ने टूर्नामेंट में शामिल प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थय रहने के लिए खेल आवश्यक है, जिससे नियमित व्यायाम से मानसिक रूप व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है।
कार्यक्रम सह संयोजक प्रवीण शुक्ल ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन रामगढ़ जूनियर इलेवन और FHF खैरही टीम बीच हुए मुकाबला हुआ और रामगढ़ जूनियर इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन का FHF खैरही टीम को लक्ष्य दिया। FHF खैरही टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 रनो से पराजित हो गई। मैन ऑफ द मैच रहे आदर्श कुमार को वरिष्ठ खिलाड़ी अवनीश शुक्ल, जान्हवी प्रताप सिंह, एम्पायर प्रवीण शुक्ल एवं प्रिंस तिवारी द्वारा शील्ड देकर पुरस्कृति किया गया।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का हुआ सम्मेलन
ग्रामोत्सव नवम् के दूसरे दिन रामगढ़ में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सम्मेलन का आयोजन हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि आर पी त्रिपाठी (डी पी सी – महिला एवं बाल विकास विभाग), अध्यक्षता श्रीमती नीतू सिंह (सभापति – कृषि स्थाई समिति जनपद सीधी) विशिष्ट अतिथि – अनिल पाठक (बीसी – जन अभियान परिषद) विद्या सिंह (पर्यवेक्षक), सुनीता गुप्ता (पर्यवेक्षक) अतिथि राजेन्द्र जायसवाल (उप सरपंच) उपस्थिति रहे।
डीपीसी आर पी त्रिपाठी द्वारा सम्मेलन दौरान योजना से संबंधित विस्तृति जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा पर शासन स्तर से लाडली बहना कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसमे पंचायत, आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वयं सेवी संस्था अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए ग्राम के प्रत्येक पात्र लाड़ली बहना का 30 अप्रैल तक में फार्म अवश्य ऑनलाइन कराए और फार्म भरने दौरान हितग्राही के आवश्यक दस्तावेज का केवाईसी और अपडेशन कराने में सहयोग करे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा डीपीसी आर पी त्रिपाठी और जनपद सदस्य श्रीमती नीतू सिंह को ग्रामोत्सव स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मेलन में सम्मलित होने आभार प्रकट किया गया।
ग्रामोत्सव में ये रहे शामिल –
ग्राम पंचायत सचिव दिनेश जायसवाल, प्रधानाध्यापक भीमसेन साकेत, प्रस्फुटन समिति सचिव शिवपूजन त्रिपाठी, वन समिति अध्यक्ष शुभम सिंह, जैव विविधता प्रबंधन अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ल, भास्कर मिश्रा, संतोष शुक्ल, बिहारी लाल शर्मा, पंच दीपक शुक्ल, पंच अमरदीप गौतम, संगीत समिति पदाधिकारी आकाश तिवारी, सुरेश कुशवाहा, आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला, श्यामा जायसवाल, प्रभात शुक्ल, सोनू विश्वकर्मा, सुनील गौतम (कप्तान FHF खैरही टीम), राजीव बंसल (कप्तान – रामगढ़ जूनियर इलेवन टीम) सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।




