मध्य प्रदेश

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास व्यक्त करने का जरिया— राजेश पाण्डेय 

ar 728 ad
AR News Live

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास व्यक्त करने का जरिया— राजेश पाण्डेय

हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा तिरंगा अभियान — देव कुमार

तिरंगे के सम्मान के साथ आयोजित करें तिरंगा यात्रा — रीती पाठक

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास करने का व्यक्त करने का जरिया है। हर कार्यकर्ता को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होना है।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में कहीं। भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि तिरंगा यात्रा की व्यवस्थित संगठन की योजना के अनुसार तैयारी करें। तिरंगा यात्रा शुभ व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से आयोजित हो।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिले भर में तिरंगा यात्रा शानदार ढंग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होगी। जिसकी तैयारी बैठक और प्रभारी तय हो गए हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ समितियां से लेकर मंडल और जिला स्तर के कार्यकर्ता स्वयं शामिल होते हुए प्रत्येक घर को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल करें।

विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए उत्साह, जोश, उमंग दिलाने वाली होती है। तिरंगा हमारे हाथ में आते ही राष्ट्रभक्ति का जज्बा हमारे खून में उबाल मारने लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में तिरंगा लहरा रहा है, चाहे वह खेल का क्षेत्र हो, युद्ध का क्षेत्र हो, हर जगह तिरंगे की शान बढी है। इसलिए हम सभी को 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा अनिवार्य रूप से लगाने चाहिए। इस दौरान संगठन द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर शामिल हो।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा हम सभी के लिए उत्साहवर्धक होती है। इसके माध्यम से पूरा देश, देश भक्ति के रंग में रंग जाता है। तिरंगा यात्रा की विभिन्न प्रकार की योजनाओं का विस्तृत ब्यूरो जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अनिल पांडे ने दिया। टोली के सदस्य सरस्वती बहेलिया, राकेश मौर्य, निशांत मिश्रा बनाए गए है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, मोर्चे के प्रदेश मंत्री नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, सुरेश सिंह, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, और सभी मंडलों के मंडल पदाधिकारी एवं आयोजन टोली के सदस्य उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button