आदिवासी रीति रिवाज से ही भारतीय संस्कृति समृद्ध है : प्रीति पटेल

आदिवासी रीति रिवाज से ही भारतीय संस्कृति समृद्ध है : प्रीति पटेल
सलैहा में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया।
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आदिवासी समाज के रीति-रिवाज से भारतीय संस्कृति को समृद्ध व अक्षुण्ण बनाए रखा है।
जल,जंगल व जमीन के लिए जीवन समर्पित करने वाले आदिवासी समाज प्रकृति के सच्चे उपासक एवं रक्षक हैं।
उक्त विचार कुलपति,मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रीति कमलेश्वर पटेल ने आज ग्राम सलैहा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति की जिला इकाई सीधी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन बड़ा पावन है, आज नागपंचमी पर्व है,आज के ही दिन मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देकर देश को आजाद कराने का कार्य किया गया था।आज विश्व आदिवासी दिवस भी है। उन्होंने उपस्थित समुदाय से आव्हान किया कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम नशे की लत छोड़कर हम शिक्षा से जुड़ेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री ज्ञान प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।




