ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चुरहट के बाद रामपुर नैकिन में सीज हुआ होटल, प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी….

ar 728 ad
AR News Live

चुरहट के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रामपुर नैकिन में संचालित रुनझुन होटल पर भी कार्यवाही करते हुए उसे सीज कर दिया है साथ ही होटल का रजिस्ट्रेशन रद्द करते हुए होटल संचालक को होटल न खोलने की हिदायत दी गई है।

 

गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व चुरहट में संचालित जनता होटल एवं रामपुर नैकिन में संचालित रुनझुन होटल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए सैम्पलिंग की गई थी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था। इसके बाद कल शनिवार को चुरहट के जनता होटल में साफ सफाई एवं जाली ना होने की बात कहते हुए उसे सीज कर दिया था जिसके बाद चुरहट के समस्त व्यापारियों द्वारा इसका विरोध किया गया था और आज सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए है, लेकिन प्रशासन द्वारा इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए आज रुनझुन होटल रामपुर नैकिन का भी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है और होटल संचालक राजेश निगम को होटल नहीं खोलने की हिदायत दी गई है।

 

गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों होटलों के संचालक कट्टर कांग्रेसी हैं और इन पर हुई कार्रवाई को राजनीतिक रूप से देखा जा रहा है साथ ही प्रशासन कि इस कार्यवाही को पक्षपात माना जा रहा है,रामपुर नैकिन में हुई इस कार्यवाही के बाद नाराज व्यापारी चुरहट के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

 

जिले भर में ना जाने कितने होटल संचालित है जहां पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है यहां तक की चुरहट से लेकर रामपुर नैकिन तक ना जाने कितने होटल और मिष्ठान भंडार संचालित हैं लेकिन खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा इन पर कार्यवाही ना करते हुए केवल चिन्हित इन्हीं दोनों होटलों पर कार्यवाही करने से लोगों में आक्रोश है और सभी व्यापारी प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं अब देखना यह है कि यह आंदोलन आगे क्या रूप लेता है और प्रशासन अपनी इस कार्यवाही को किस प्रकार सही साबित करता है। प्रशासन व्यापारियों के सामने घुटने टेकता है या फिर व्यापारी प्रशासन के सामने यह आगे समय बताएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button