स्काउटिंग की गतिविधियों को हर विद्यालय बनाएं अपनी पहचान– सुरेंद्र मणि

स्काउटिंग की गतिविधियों को हर विद्यालय बनाएं अपनी पहचान– सुरेंद्र मणि
स्काउटिंग व्यक्तित्व विकास की प्रथम पाठशाला — डॉक्टर श्वेता सिंह
भारत स्काउट गाइड का कप बुलबुल प्रशिक्षण शिविर संपन्न
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। राज्य मुख्यालय भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला मुख्य आयुक्त स्काउट डा प्रेम लाल मिश्रा के निर्देशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड का कप बुलबुल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय शिक्षक सदन में भारत स्काउट एवं गाइड के जिलाधक्ष सुरेंद्रमणि दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कमिश्नर गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शिविर को डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा के कुशल दिशा निर्देशन में, जिला सचिव हरिशंकर पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट छत्रमणि पांडे एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अजीता द्विवेदी, प्रशिक्षक के पी सिंह द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों द्वारा पाठ्यक्रमों के साथ संचालित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि स्काउटिंग से छात्रों में सहज ही अनुशासन, अध्ययन अध्यापन के साथ ही सामूहिक जीवन जीने की कला आती है। इसलिए सभी विद्यालय स्काउटिंग को अपने विद्यालय की पहचान बनाएं। स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थी राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को निखारने में सहभागी बनेगा, वही जिला कमिश्नर गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह ने स्काउटिंग का महत्व बताते हुए कहा कि स्काउटिंग से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है, इसलिए स्काउटिंग छात्रों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला कही जाती है। विभिन्न प्रकार के प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन भी डॉक्टर श्वेता सिंह ने कराया।
दिनभर चले प्रशिक्षण वर्ग में भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव हरिशंकर पांडे, डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, छत्रमणि पांडे, अजीता द्विवेदी, के पी सिंह ने पाठ्यक्रमों की विभिन्न विषयों को संपादित किया।
इस दौरान ध्वजारोहण, प्रार्थना, लोकगीत , पेंटिंग, हस्तकला, लोक नृत्य, जंगल गीत आदि आकर्षण के केंद्र रहे। शानदार प्रदर्शन करने वाली डोलियों को समापन में पुरस्कृत भी किया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए विशेष रुप से राज्य उपाध्यक्ष डा अजय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रेम लाल मिश्रा, प्रधानाचार्य सविता सिंह, अवोध विद्यालय से जितेन सिंह परिहार, जोगीपुर विद्यालय से आशीष गोस्वामी, मधुरी विद्यालय से सुशीला पटेल, खनौधा विद्यालय से कल्पना सिंह का विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा l




