ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी -प्रशासन से गुस्साए व्यापारी, आज बंद रहेंगे सभी प्रतिष्ठान….

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले के खाद्य एवं औषधि विभाग ने चुरहट में संचालित जनता होटल को शनिवार की शाम सीज कर दिया है, उक्त होटल में साफ-सफाई सहित खाद्य पदार्थों में जाली नहीं होने का आरोप लगाते हुए यह कार्यवाही की गई है इस कार्यवाही के बाद चुरहट के क्षुब्ध व्यापारियों द्वारा लामबंद होते हुए आज सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया।

 

जी हां बता दें कि दो दिनों पूर्व खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा चुरहट के जनता होटल एवं रामपुर नैकिन के रुनझुन होटल में दस्तक देते हुए सैंपलिंग की थी साथ ही उक्त प्रतिष्ठानों में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था इस कार्यवाही के बाद खाद एवं औषधि विभाग द्वारा साफ सफाई ना होने एवं खाद्य पदार्थों में जाली ना लगे होने का हवाला देते हुए चुरहट के जनता होटल को सीज कर दिया गया है इस कार्यवाही के बाद शनिवार देर शाम तक प्रशासन और चुरहट के व्यापारियों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी रही इस कार्यवाही को राजनीतिक द्वेष बताते हुए व्यापारियों द्वारा विभाग की कार्यवाही को पक्षपात बताया गया उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई सारे प्रतिष्ठान हैं लेकिन खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा केवल चुरहट के जनता होटल और रामपुर नैकिन के रुनझुन होटल में किसी के दबाव में आकर कार्यवाही की गई है अन्यथा अन्य किसी होटल में कार्यवाही क्यों नहीं की गई महज जाली ना होने से होटल को सीज किया गया है यह राजनीतिक प्रतिशोध है और गुस्साए सभी व्यापारियों द्वारा आज अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है जिसके कारण चुरहट क्षेत्र के समस्त व्यापारी प्रतिष्ठान आज बंद रहेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button