ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी लोकसभा चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने एवं देश के सपनों को उड़ान देने का चुनाव है — उपमुख्यमंत्री शुक्ला 

ar 728 ad
AR News Live

आगामी लोकसभा चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने एवं देश के सपनों को उड़ान देने का चुनाव है — उपमुख्यमंत्री शुक्ला

 

चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है पार्टी नहीं — देव कुमार

देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे चुनाव — राधा सिंह

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी।आगामी दिनों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है, बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाने एवं देश के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव है, विजन है। करोड़ों करोड़ों भारतीयों के हृदय की धड़कन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए आतुर है। इसलिए अपनी-अपनी लोकसभा को प्रचंड मतों से विजई बनाने के मिशन में जुट जाएं।

उक्त आशय के विचार मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी के सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उपमुख्यमंत्री और रीवा जोन के क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी दिनों में संपन्न होने वाले लोकसभा चावन में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करने में जुट जाएं।

चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।

 

खचाखच भरे विशाल सभागार एवं सैकड़ो की संख्या में सड़कों पर उपस्थित जैन सैलाब को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आने वाला लोकसभा का चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। आज देश में नए-नए हाईवे, आइवे, हवाई अड्डे जैसी मूलभूत ढांचे का विकास आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।

 

टिकट हमारा विषय नहीं

 

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पार्टी का टिकट तय करना हमारा विषय नहीं है। कौन उम्मीदवार होगा, कौन नहीं होगा। यह हमारे पार्टी पर छोड़ देना चाहिए। हमारा प्रत्याशी और निशान कमल का फूलता है। हम सभी को स्वर्णिम भारत की तस्वीर बनाने के लिए लोकसभा चुनाव को प्रचंड वोटो से जीतकर यह सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करनी है।

 

होंगे अनेक कार्यक्रम

 

पार्टी कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भाजपा हमेशा और हर चुनाव के लिए तैयार रहती है। लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात अनेक कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

रिकॉर्ड मतों से जीते लोकसभा

 

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पिछला चुनाव हम 286000 के अंतर से जीते थे। इस बार इसे चार लाख के पार ले जाएं और विपक्षियों की जमानत जप्त करा दे।

 

बूथ जीता चुनाव जीता

 

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पार्टी का चुनावी मंत्र बूथ जीता चुनाव जीता है। इसलिए हमारी बूथ समिति, पन्ना समिति, पन्ना प्रमुख यह सभी हजारों हजार कार्यकर्ताओ की टोलीके रूप में हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है। जिसके दम पर हम आगामी लोकसभा का चुनाव प्रचंड मतों से जीतेंगे।

 

फील गुड में ना रहे कार्यकर्ता

 

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि निश्चित रूप से देश ही नहीं विश्व में पार्टी के प्रति सकारात्मक माहौल है, किंतु हमें फिल गुड में नहीं रहना है। बल्कि जनता जनार्दन की सेवा के लिए अपने आप को समर्पित करते हुए चुनाव के एक्शन मोड में आना है।

 

हजारों वर्षों की तपस्या हुई सरकार

 

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेकों बलिदान दिया है। चाहे वह राम मंदिर के रूप में हो, धारा 370 के रूप में हो, उनमें से कई लोग आज इस दुनिया में नहीं है, किंतु उनके सपनों को उनके बलिदान, त्याग, तपस्या को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके विश्व में भारत का डंका बजाया है।

 

दुनिया हुई भारत के सामने नतमस्तक

 

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज विश्व की महा शक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के नेता हमारे मुखिया के सामने नतमस्तक हुई है। विश्व की महा शक्तियों चाहे वह अमेरिका हो, चाहे रूस हो, चाहे कोई भी ताकत हो, आज वह भारत के सामने नतमस्तक होती है। कुछ वैश्विक नेता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी ले रहे हैं।

 

 

चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है, पार्टी नहीं — देव कुमार

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है, नेता नहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूर्णतः तैयार हैं। लोकसभा क्षेत्र में हमने आठ में से 7 सीटों पर शानदार विजय श्री अर्जित की है और इस बार जीत का अंतर रिकॉर्ड मतों के साथ होगा।

 

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दम पर हम आगामी दिनों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रचंड मतों से जीतेंगे।

 

कार्यालय कार्य का आधार — रीती पाठक

 

लोकसभा संसदीय क्षेत्र की नि वर्तमान सांसद एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों के दम पर हम चुनाव के लिए जाएंगे और ऐतिहासिक मर्दों से विजय श्री अर्जित करेंगे। कार्यालय कार्य का आधार होगा।

राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनावों में विजय श्री के हुनर बताया वहीं सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि सिंगरौली की जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है और चुनाव में विपक्षियों की जमानत जप्त करने के लिए हम तैयार हैं।

 

दोपहर से ही लोगों का लगा रहा तातां

 

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के उद्घाटन को लेकर नगर में काफी चहल-पहल रही, कार्यकर्ता दोपहर से ही सैकड़ो की संख्या में कार्यालय में आने लगे थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक, रमानिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, गिरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता यदुनाथ सिंह, मंगलेश्वर सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, देवेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचन्द सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, डा देवेन्द्र त्रिपाठी, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, शत्रुघ्न तिवारी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, धर्मेन्द्र शुक्ला, डा मनीला सिंह चौहान, दिलिप सिंह, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राकेश मोर्य, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, चंद्रपाल सिंह उइके, मण्डल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, राम राज गुप्ता, रजनीश शुक्ला ,राजेश्वर पटेल, जितेन्द्र तिवारी, अजीत पाल सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान सहित लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी, सिंगरौली, व्यौहारी के जिला ,मोर्चा और मंडलों के पदाधिकारी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button