सीधी

सीआईडी अफसर बनकर ग्रामीणों से ठगी करने वाला पकड़ा गया: टमसार सरपंच और ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी कुसमी थाने पहुंचा, पुलिस कर रही जांच

ar 728 ad
AR News Live

बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में घूम-घूमकर खुद को सीआईडी अफसर बताकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के बहाने ग्रामीणों को गुमराह कर उनसे पैसे वसूलता था। उसके पास कई दस्तावेज पाए गए हैं जिनमें क्षेत्र के कई लोगों के नाम और पैसों का उल्लेख मिला है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि वह लंबे समय से ग्रामीणों को ठगने का कार्य कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी बातों में विरोधाभास दिखा और शक गहराया। तत्पश्चात उसे पकड़कर सीधे कुसमी थाना लाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों की सतर्कता और शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों से ठगी की है।

ग्रामीणों की सजगता ने एक बड़ी ठगी की योजना को उजागर किया है, जिससे अन्य गांवों में भी सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button