विधायक सीधी रीति पाठक ने युक्तियुक्तकरण पर दिए आवश्यक निर्देश

सीधी। विधायक सीधी रीति पाठक ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की पुलिस प्रशासन तक पहुंच सुनिश्चित होगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। बैठक के दौरान उन्होंने युक्तियुक्तकरण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
महत्वपूर्ण सुझावों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, प्रदीप शुक्ला, कृष्णलाल पयासी, मनोज सिंह, पार्षद विनोद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखंड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आर. पी. त्रिपाठी, चुरहट शैलेश द्विवेदी, कुसमी प्रिया पाठक, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह बैठक जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




