ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को जिले भर में बड़े उत्साह के साथ सुना गया..

ar 728 ad
AR News Live

प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को जिले भर में बड़े उत्साह के साथ सुना गया..

 

सभी ग्रामपंचायतों एवं नगरीय निकायों में मन की बात सुनने की थी व्यवस्था

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आमजनता से संवाद करने के लिए आकाशवाणी के माध्यम से हर माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11 बजे मन की बात करते हैं। इस कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। जिले भर में लाखों लोगों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना। सीधी जिले के ग्राम कड़ियार में सांसद श्रीमती रीती पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। कलेक्टर श्री Saket Malviya, एसडीएम गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा सहित अधिकारियों ने सीधी एनआईसी कक्ष से कार्यक्रम को सुना। जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों में भी सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना गया। इसके अलावा घरों में लोगों ने दूरदर्शन तथा अन्य टीवी चैनलों, एफएम रेडियो तथा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रधानमंत्री जी की मन की बात में भागीदारी निभाई।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आमजनता से संवाद करते हुए कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को दशहरा के दिन से मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था। यह कार्यक्रम सकरात्मकता का पर्व है। इसके माध्यम से देश की संस्कृति, परंपरा और लाखों लोगों के विचारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मन की बात के माध्यम से देश में हो रहे नवाचारों को सीखने का भी अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के लिए हजारों पत्र हर माह प्राप्त होते हैं। मन की बात के माध्यम से मुझे हमेशा आमजनता से आत्मीय जुड़ाव महसूस होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले तथा देश और समाज के लिए अनूठी पहल करने वाले कई लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में यूनेस्को की डायरेक्टर जनरल का भी 100वें एपिसोड के लिए शुभकामना संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने भारत में शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button