संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में करवाया गया स्वयं सिद्धा महिला आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन* :

*संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में करवाया गया स्वयं सिद्धा महिला आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन* :
सिंगरौली।
संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली विभाग एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के मार्गदर्शन में महिलाओ के लिए चलाये जा रहे आत्मरक्षा के विशेष जागरूकता अभियान के तहत स्वयं सिद्धा (महिला आत्मरक्षा) कौशल प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन स्कूल की लड़कियों और शिक्षिकाओं के लिया किया गया I जिसमे लगभग 110 लड़कियों और 20 शिक्षिकाओं ने भाग लिया I कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के दीप प्रज्जवलन के साथ की गई I वर्कशॉप में मुख्य रूप से एसपी ऑफिस से श्री आशीष बागरी जी प्रधान आरक्षक उपश्थित रहे I आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण श्री गणेश सिंह विशाल टेक्निकल डायरेक्टर व् ट्रेनर रूपा साकेत और अर्पिता विश्वास द्वारा दिया गया I आत्मरक्षा प्रशिक्षण में लड़कियों को आत्मरक्षा की कई बारीक़ तकनीकों की जानकारी दी गई की कैसे वो किसी अनहोनी, अचानक आयी मुसीवत में असामाजिक तत्वों से अपना बचाव कर सकेंगी और अपराधिओं को धूल चटाये I स्कूल की लड़कियां और शिक्षिकाएं इस तरह के वर्कशॉप से आत्मरक्षा तकनीकों को सीख कर खुश हुई और आत्मविश्वास से भर गई I आशीष बागरी जी और विशाल जी ने अपने उद्वोधन में कहा की लड़कियाँ माँ दुर्गा और काली दोनों का रूप होती है अगर वो सभी का पालन पोषण और रक्षा कर सकती है तो स्वयं अपनी आत्मरक्षा करने में सक्षम है और ऐसे प्रशिक्षणों से अपनी सुरक्षा ले लिए जागरूक हो और अपने साथ अपने आस पास की लड़कियों और महिलाओ को भी ये तकनीकी सीखने में सहयोग करे I साथ में कहा आज हमारे बच्चो को संस्कार, संस्कृति और नैतिकता सिखाने वाले संस्कार वैली जैसे स्कूलों की आवश्यकता है जिसमे बच्चे शिक्षा के साथ यह सब भी सीखें और अपने जीवन में सफल हो और देश की प्रगति में सहयोगी बने I वर्कशॉप का प्रबंधन और सञ्चालन एचओडी प्रियंका श्रीवास्तव ने किया I कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार सोनी ने एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी और टीम को इस तरह के महिलाओ के लिए विशेष जागरूकता अभियान स्वयं सिद्धा आत्मरक्षा वर्कशॉप कार्यक्रम को करवाने के लिए ह्रदय से आभार व् धन्यवाद करते हुए कहा हमारे जिले की एसपी श्री मती निवेदिता गुप्ता जी हम सभी के लिए महिला के रूप में मिशाल है जिनसे समाज की महिलाओ को प्रेरणा और मार्गदर्शक मिलता है I प्रशिक्षण में स्कूल की छात्राऐ, श्री आशीष बागरी जी प्रधान आरक्षक, श्री गणेश सिंह विशाल जी टेक्निकल डायरेक्टर , डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार सोनी ,एचओ डी प्रियंका श्रीवास्तव , ट्रेनर रूपा साकेत और अर्पिता विश्वास व् शिक्षकगण मनीष शर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, माधुरी पांडेय,जया पांडेय, प्राची द्विवेदी,चंदा कुमारी,डिम्पल राय ,पारुल निगम,यशोदा गुप्ता,रागिनी गुप्ता,संध्या कुमारी,रूपा पाल,आरती दुबे,गायत्री सोनी,आकांक्षा श्रीवास्तव ,दिव्या गुप्ता, शुभम चौरसिया,बृजेश विश्वकर्मा,प्रदीप सेन सभी सहित अन्य मौजूद थे I




