ब्रेकिंग न्यूज़

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का सफल आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का सफल आयोजन

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 23 अक्टूबर को सीधी जिला के भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं, वीर नारियों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों के कल्याण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 53 भूतपूर्व सैनिक, 01 वीर नारी एवं 06 पूर्व सैनिक विधवाएं सम्मिलित हुई। सम्मेलन में सैनिक कल्याण से जुड़े हुये विभिन्न मुद्दों, समस्याओं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा एवं संवाद हुआ। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं/वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों द्वारा उठाई गई समस्याओं का उचित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया एवं समुचित आदेश दिये। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड, भारत सरकार एवं राज्य सैनिक बोर्ड, म.प्र. सरकार द्वारा दी जानी वाली अनुदान सहायता, विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सूचित किया कि निकट भविष्य में म.प्र. सरकार द्वारा अनुदान राशियां और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने युद्ध सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी जिसमें प्रस्तावित योजना के तहत भारत सरकार द्वारा 1965/1971 के युद्ध में समर सेवा स्टार मेडल, पूर्वी स्टार मेडल एवं पश्चिमी स्टार मेडल पाने वाले भूतपूर्व सैनिकों को 15 लाख रुपये की अनुदान राशि देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। उन्होने सूचित किया कि म.प्र. सरकार ने आदेश दिया है कि समग्र पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है अन्यथा अनुदान बाधित हो सकता है। विभिन्न अनुदान राशियों में किए गए बढ़ोत्तरी एवं नवीनतम रेट भी सभी उपस्थित व्यक्तियों को सूचित किया गया। संचालनालय सैनिक कल्याण मध्य प्रदेश द्वारा प्रेषित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए उपयोगी जानकारी की “सूचना पुस्तिका” भी बांटी गई एवं सभी के प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया गया।

 

आमंत्रित आईसीआईसीआई बैंक, सीधी डिफेंस बैंकिंग टीम के साथ मिलकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीधी की टीम, पूर्व सैनिकों के स्पर्श, पीपीओ, जीवित प्रमाण पत्र, ई केवाईसी तथा डाटा इंट्री/डाटा करेक्सन एवं अनुदान/सहायता इत्यादि समस्याओं का कंप्यूटर के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करके त्वारित समाधान किया गया।

 

ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव (से.नि.), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीधी ने सभी उपस्थित जनों का हार्दिक धन्यवाद दिया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीधी सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं एवं सैनिकों के परिजनों की सेवा के लिए सर्वदा कार्यरत है एवं उनके कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने को कटिबद्ध है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button