ब्रेकिंग न्यूज़बिज़नेस

Stock Market Closing: शेयर बाजार में तेजी पर क्लोजिंग, सेंसेक्स 60350 के पास बंद, निफ्टी 17754 पर क्लोज

शेयर बाजार की आज की शुरुआत तो गिरावट के साथ हुई थी पर दिन के कारोबार में बाजार में तेजी लौटी है. आज होली के दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं.

ar 728 ad
AR News Live

Stocks Market Closing: शेयर बाजार की आज की चाल मिलीजुली रही है और कारोबार बंद होते समय प्रमुख इंडेक्स बढ़त के हरे निशान में बंद हुए हैं. प्रमुख सूचकांकों ने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी जिसमें बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों 0.50 फीसदी से ज्यादा गिरकर दिखाई दे रहे थे. आज रंगों के त्योहार होली के दिन शेयर बाजार में हरा रंग हावी रहा और सेंसेक्स के भी अधिकांश शेयरों में भी हरियाली दिखी है.

 

किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार

आजके कारोबार की क्लोजिंग में शेयर बाजार में सेंसेक्स भी हरे निशान में ही बंद हुआ है और निफ्टी में बढ़त के साथ ट्रेडिंग क्लोज हुई है. बीएसई का सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 60,348 पर बंद हुआ है. एनएसई का निफ्टी 42.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 17,754 पर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स 

आज हालांकि बाजार में आईटी, मेटल, फार्मा, रियलटी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है पर बैंक निफ्टी की जबरदस्त तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है.

 

कैसा है सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में आज उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है और 13 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी रहा.

 

सेंसेक्स के कौन से शेयरों में रही तेजी

इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, एनटीपीसी, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एसबीआई, मारुति सुजुकी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड में तेजी रही. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और एचयूएल के शेयरों में उछाल देखा गया है.

 

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में आज मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है और 22 शेयरों में गिरावट दिखी है. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 4.8 फीसदी ऊपर बंद हुआ. अडानी पोर्ट्स 3.08 फीसदी पर बंद हुआ. अडानी एंटरप्राइजेज 2.83 फीसदी, बजाज ऑटो 2.20 फीसदी और एलएंडटी 1.44 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button