विंध्य प्रदेश

रीवा में विकास की रफ्तार: बसावन मामा अभ्यारण्य और जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने शनिवार को अपने रीवा दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बसावन मामा गौवंश वन्य जीव अभ्यारण्य में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए फ्रंट एरिया डेवलपमेंट को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यारण्य को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक संसाधन अर्जित करने की दिशा में प्रयास तेज करने पर जोर दिया। यहां से उत्पादित सामग्री को अनुबंधित कर बेचने की योजना जल्द शुरू की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि प्रयागराज कुंभ के संतों के दौरे से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। यह दौरा 29 नवंबर के निरीक्षण के बाद की प्रगति का आकलन भी था।

 

इसके अलावा, डिप्टी सीएम ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, नवनिर्मित ओपीडी और अस्पताल विस्तार भवन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 76 लाख रुपये की लागत से आधुनिक नेत्र चिकित्सा मशीनें लगाई गई हैं, जिससे अब जटिल नेत्र ऑपरेशन रीवा में ही संभव होंगे। यह सुविधा नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित होगी, जो अब अन्य शहरों की ओर रुख करने से बच सकेंगे।

 

डिप्टी सीएम ने इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह रीवा के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित करेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button