ब्रेकिंग न्यूज़
सपा नेता जय सिंह ने विधवा की बेटी की कराई शादी

सपा नेता जय सिंह ने विधवा की बेटी की कराई शादी
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। संसदीय क्षेत्र सीधी के समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के नेता जय सिंह राजू ने एक विधवा की बेटी की धूमधाम से शादी कराने में अपना भरपूर योगदान दिया। दरअसल गड़ई गांव सोनबर्षी निवासी श्रीमती सत्यरूपा बैगा के पति मुलाई बैगा की मृत्यु हो जाने के बाद से वह अपनी बिटिया भवानी बैगा की शादी को लेकर काफी चिंतित एवं परेशान थी। यह जानकारी जय सिंह को मिलने पर उन्होंने लोगों की मदद एवं अपने सहयोग से धूमधाम के साथ भवानी बैगा की शादी कराकर लोगों के समक्ष एक नाजीर प्रस्तुत की है। जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।




