आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद पर श्रीमती संध्या द्विवेदी का हुआ चयन

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद पर श्रीमती संध्या द्विवेदी का हुआ चयन
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद पर श्रीमती संध्या द्विवेदी पिता अश्वनी कुमार द्विवेदी (से. नि. एसडीओ) निवासी कृष्णा नगर चिरहुला कालोनी जिला रीवा का हुआ है। श्रीमती संध्या द्विवेदी के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन होने के बाद जिले के नागरिकों और शुभ चिंतकों में खुशी की लहर है। बता दे की मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने गुरुवार शाम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 692 पदों के लिए दो चरणों में चयन प्रक्रिया हुई थी। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। अभी सिर्फ 543 अभ्यर्थियों को ही मुख्य चयन सूची में स्थान दिया गया है। श्रीमती संध्या द्विवेदी को सुरेन्द्र मिश्रा, सावित्री द्विवेदी, सतीश द्विवेदी, अजय गौतम ( फिल्म निर्माता), पण्डित सचिन शर्मा सूर्या (संरक्षक युवा एकता परिषद), राकेश गौतम, अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र” (रचनाकार, पत्रकार) पूजा द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, सहित अन्य लोगो ने शुभकामनाएं संप्रेषित किया है।




