ब्रेकिंग न्यूज़

सिहावल को एक ही परिवार ने लूटा, कमल का बटन दबाकर इसे पाए छुटकारा — विश्वामित्र पाठक 

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल को एक ही परिवार ने लूटा, कमल का बटन दबाकर इसे पाए छुटकारा — विश्वामित्र पाठक

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के सिहावल विधानसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सरकारी पट्टे के लिए के संदर्भ में कहा कि 35 साल एक ही परिवार ने क्षेत्र को लूटा है। मुझे केवल 5 साल काम करने का मौका मिला, जिसमे मैंने पानी व बिजली वह अन्य मूलभूत आवश्यकता की व्यवस्था कराई।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पाठक ने कहा कि अगर फिर मौका मिला तो, जिनको पट्टा नही मिला है, उन सभी को पट्टा दिला कर, आवास योजना से सभी को घर दिलाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की सोच यह है कि उनके जनता कभी भूखी ना रहे। इसलिए हर किसी को 5 किलो अनाज मुक्त में उपलब्ध करा रहे हैं। पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने कामेश्वर पटेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो योजनाएं केंद्र व प्रदेश से आती हैं, उसे कमलेश्वर पटेल रोक देते हैं।

क्षेत्र के आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि अगर वह विधायक बनते हैं। तो विधायक निधि से अभ्यारण बनवाएंगे। जहां पर क्षेत्र के आवारा पशुओं को रखा जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक ने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शपथ लेते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबल योजना जैसी जनकल्याणकारी अनेकों योजनाओं को बंद कर दिया था, जिसका ही पाप लगा तो सरकार गिर गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात सिहावल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने ग्राम पंचायत क्षेत्र भितरी करिहा, भितरी, गजरही, गजरहा ,पड़रिया, फुलवारी, पखरा, सिहौलिया, बहरी, मदरही में आम जनों से संपर्क करते हुए नुक्कड़ सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे और कमल की बटन दबाकर विजई बनाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पुनीत पांडे, सोशल मीडिया के जिला संयोजक जितेन्द्र तिवारी, पुनीत सिंह चंदेल, सरपंच श्यामलाल कोल, लालू साहू, सरपंच अवधेश प्रताप सिंह ,विश्व बहादुर सिंह बघेल, राजबहादुर सिंह, राम आश्रय शर्मा, पूर्व समाचार सरपंच बैद्यनाथ साकेत, बैजनाथ बंसल सहित सैकड़ो ग्रामीण, मंडल और बूथ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button