क्राइमसीधी

लंबे समय से फरार चल रहे 206 आरोपियों को कांबिंग गश्त के दौरान सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

लंबे समय से फरार चल रहे 206 आरोपियों को कांबिंग गश्त के दौरान सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*।। बीती रात कांबिंग गश्त के दौरान 262 समंस की, की गई तामिली।।*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी।नवागत पुलिस कप्तान डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन व समस्त थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी/गृहभेदन आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरण मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उपर्युक्त लंबे समय से फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम राशि की उद्घोषणा की गई थी। कल दिनांक 30.04.2023 दिन रविवार को कांबिंग गश्त के माध्यम से एक बार पुनः एक दिन में जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 23 स्थाई वारंट, 66 गिरफ्तारी वारंट एवं 117 जमानती वारंट कुल 206 वारंट तमिल किए गए हैं। सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। एक बार पुनः कांबिंग गश्त में 206 वारंटियो को गिरफ्तार कर सीधी पुलिस ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि सीधी में कानून का राज है और अपराधी चाहे जितना शातिर हो अगर वह जिले की कानून व्यवस्था के साथ छेड़खाड़ करेगे वह सीधी पुलिस के शिकंजे से बच कर नही निकल पायेगे। वही कोर्ट ट्रायल में चल रहे प्रकरणों में साक्षियों को जारी किये गये समंस की एक दिन में रिकार्ड स्तर तामिली की जाकर 262 समंस तामिल किये गये।

 

उक्त समस्त कार्यवाही में पूरे जिले की टीम शामिल रही जिसमें समस्त थाना/चौकी का बल एक साथ दबिश देकर उक्त समस्त वारंटियो को गिरफ्तार करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किये है जिनके उत्साह वर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व में उद्घोषित इनाम राशि से पुरूष्कृत किया जावेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button