ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

दो माह में पांच बार, सक्रिय शिवसेना ने पशु तस्करों को धर दबोचा

ar 728 ad
AR News Live

शिवसेना जिला इकाई की टीम द्वारा सक्रियता पूर्वक पशु तस्करों पर कार्यवाही करते हुए लगातार 2 महीने के अंदर पांचवी बार 16चक्का वाहन क्रमांक up 64 bt9334 को पकड़ने में सफल रहे

वही पूरी घटना की जानकारी शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने देते हुए बताया की शिव सैनिकों के द्वारा गोपनीयता तरीके से सूचना मिली की देवसर से पशुओं से भरा 16 चक्का वाहन nh39 से होकर सीधी मार्ग की ओर आ रहा है जिसके बाद बिना देरी किए रात्रि 12:30 कोतवाली थाना अंतर्गत जोगीपुर तिराहा के पास से गाड़ी का पीछा किया गया जहां बेखौफ पशु तस्कर द्वारा शहर में गाड़ी घुसाकर सम्राट चौराहे से एसपी ऑफिस के सामने से गुजरते हुए पटपरा मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था जहां लगातार गाड़ी का पीछा करते हुए मेरे द्वारा स्वयं पहले पुलिस अधीक्षक महोदय को फोन लगाया लेकिन ज्यादा रात्रि होने की वजह से उनका फोन नहीं उठ पाया जिसके बाद बिना देरी किए सीधी कंट्रोल रूम को सूचित किया ऐसी स्थिति में लगातार शिव सैनिकों द्वारा पशु तस्कर का पीछा करते हुए देवघटा कारू भारत घाटी पर पशुतस्कर को पकड़ने में सफल रहे जिसके बाद लगातार कंट्रोल रूम को सूचित कर बताया गया कि पशु तस्कर को पकड़ लिया गया है कोतवाली पुलिस को भेजा जाए घटनास्थल पर जहां कोतवाली पुलिस पहुंचकर गाड़ी को जब्त किया थाना पहुंचकर हम शिवसैनिकों ने शिकायत दर्ज कराई एवं 45 बेजुबान पशुओं को क्रूरता पूर्वक चारो पैर रस्सियों से16 चक्का वाहन में भरे हुए थे जिन्हें मुक्त कराया गया वा नाइट ड्यूटी में मौजूद रहे एएसआई नीरज वर्मा व कोतवाली पुलिस टीम को सुपुर्द किया श्री पांडे ने बताया कि जहां रात्रि में गौशाला बंद होने की वजह से कोतवाली में ही सभी मवेशियों को 16 चक्का वाहन से निकलवा कर कोतवाली बाउंड्री के अंदर मुक्त कराएं

इस बीच कट्टर शिवसैनिक जिनके द्वारा पूरी रात्रि बेजुबानो का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही नगर सह संयोजक राजन मिश्रा, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे युवा सीधी विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर, शिवसैनिक धीरज पटेल,सौरभ सिंह चौहान, अजय सिंह चौहान उर्फ बाबा, संजू रजक, टाइगर ग्रुप अध्यक्ष प्रभात जयसवाल सहित कई युवा अन्य शिव सैनिक


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button