मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आज मऊगंज आ रहे शिवराज,दे सकते हैं जिले कि सौगात, करोड़ों के होंगे भूमि पूजन और शिलान्यास….

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 4 मार्च को रीवा जिले के मऊगंज आ रहे हैं। मऊगंज में महाविद्यालय के नवीन भवन परिसर में दोपहर एक बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री 665 करोड़ 36 लाख रुपए के 24 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 367 करोड़ रुपए की लागत के फीडर विभक्तिकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन गढ़, पाड़र, डिघवार तथा रतनगवां का भी शिलान्यास करेंगे। इनकी कुल लागत 19 करोड़ 66 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज के 3 करोड़ 10 लाख 99 हजार रुपए के 8 कार्यों तथा गुरमा मध्यम सिंचाई परियोजना में 8 करोड़ 95 लाख रुपए के नहरों में लाइनिंग के कार्य का शिलान्यास करेंगे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मऊगंज आ रहे। ऐसे में दो दशकों से चल रही मऊगंज को जिला बनाने की मांग को CM स्वीकार कर सकते है। वे मंच से संबोधन के दौरान नया जिला बनाने की घोषणा कर सकते है। रीवा जिला प्रशासन में चर्चा है कि तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

 

संभावित मऊगंज जिला को मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर बनाया जा रहा है। जिसमे मऊगंज व देवतालाब विधानसभा शामिल होंगी। कहते है कि पहले त्योंथर क्षेत्र को भी मऊगंज जिले में शामिल करने की योजना थी। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते प्रस्ताव से नाम हटा दिया गया है। हालांकि अंतिम निर्णय राज्य शासन का होगा।

 

मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे मऊगंज से कटरा मार्ग लागत 97.79 करोड़, पिपराही से जड़कुड़ मार्ग लागत 57 करोड़, अल्हवाखुर्द से बंजारी मार्ग लागत 6 करोड़ 47 लाख रुपए तथा मऊगंज से हनुमना मार्ग में 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से डिवाइडर बनाने का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सलैया मार्ग में 49 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से सड़क तथा सेलर नदी में पुल निर्माण, नईगढ़ी में 12 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से 60 सीटर बालक एवं 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन एवं 6 अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री खड्डा से मुड़ियारी मार्ग में बीहर नदी पर 9 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल, पटना मार्ग में बीहर नदी पर 9.70 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल तथा हर्दीखुर्द गांव में महाना नदी पर 6 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल का शिलान्यास करेंगे।

समारोह में महादेवन घाट में खोखली नदी पर 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल तथा केरियान मार्ग में 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से पुल एवं पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया जाएगा। समारोह में बैदगवां से डोड़िया सड़क पर 4 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण, चकिया नाला में 3 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण, बाबूपुर बस्ती में गड़ही नाला पर 4 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण तथा बसरेही गांव में लांबा नाला पर 2 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। समारोह में उपरोहितन पुरवा में नैनान नदी पर 10 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण तथा तमरी-हटवा मार्ग में ओड्डा नदी पर 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button