कोरोनाबिहार

गया में 16 दिन में कोरोना से दूसरी मौत, पटना में मिले 80 मरीज, एक्टिव केस 800 के पार

ar 728 ad
AR News Live

बिहार में कोरोना वायरस की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बार की लहर में गया जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है. जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 16 दिनों के अंदर कोरोना से दूसरी मौत रविवार (23 अप्रैल) को हुई है. वहीं रविवार को कोरोना की जांच में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्री फेब्रिकेटेड वार्ड में झारखंड के चतरा जिले का रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित था, जिसे भर्ती कराया गया था.

 

अस्पताल अधीक्षक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति को 10 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. वह डायबिटीज और बीपी से ग्रसित था. इस दौरान तीन बार कोरोना की जांच की गई थी और हर बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पहली मौत सात अप्रैल को हुई थी. वह महिला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर की रहने वाली थी. उसकी उम्र करीब 70 साल थी. उसे पांच अप्रैल को भर्ती कराया गया था. महिला की मौत के 16 दिन बाद अस्पताल में यह दूसरी मौत हुई है.

 

गया में रविवार को मिले 21 नए केस

 

गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार (23 अप्रैल) को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा वजीरगंज के सात, टिकारी के पांच, गया शहर के छह और तीन अन्य प्रखंडों से मिले हैं. संक्रमित मिलने वाले मरीजों में ज्यादातर महिलाएं हैं. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है. एएनएमएमसीएच में दो मरीजों का इलाज चल रहा है. बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं. बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

 

बिहार में एक्टिव केस बढ़कर 857

 

पूरे प्रदेश की बात करें तो रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 857 हैं. शनिवार से रविवार के बीच 35400 टेस्ट किए गए हैं. इस बीच 133 नए केस मिले हैं. सबसे अधिक पटना जिले में 80 मरीज मिले हैं. पूर्णिया में सात केस मिले हैं. पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 399 हो गई है. भागलपुर में 56, गया में 52, पूर्णिया में 41 और खगड़िया में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button