ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

इसी महीने जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

ar 728 ad
AR News Live

एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही एमपी बोर्ड के नतीज जारी करेगा. वे छात्र जिन्होंने इस साल की एमपी बोर्ड की परीक्षाएं दी हों, वे रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – mpbse.nic.in. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे इसी महीने जारी हो सकते हैं. ये महीना खत्म होते-होते रिजल्ट रिलीज किया जा सकता है. ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

 

इन डेट्स पर हुआ था एग्जाम

बता दें कि एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 1 से 27 मार्च 2023 के बीच आयोजित हुई थी. जबकि बारहवीं के एग्जाम 2 मार्च से 5 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित किए गए थे. ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा mpresults.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं. इस बारे में ताजा अपडेट ये भी है कि कॉपियां चेक हो चुकी हैं और छात्रों के नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. इस साल एमपी बोर्ड परीक्षाओं में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था.

 

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी mpbse.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर क्लास 10 और 12 के रिजल्ट का लिंक दिया होगा. आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. इन्हें डालें और सबमिट कर दें.
  • ऐसा करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें. 

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button