बिहार

गोपालगंज: घर से सब्जी लेने गई नाबालिग लड़की का अपहरण कर 3 युवकों ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज…

ar 728 ad
AR News Live

बिहार। बिहार के गोपालगंज में घर से सब्जी लाने के लिए निकली 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार तीन आरोपियों ने लड़की का अपहरण किया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए. किसी तरह लड़की ने घर जाकर पूरे घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

घर से सब्जी खरीदने बाजार गई थी लड़की

बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान की 15 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल की शाम को घर से सब्जी लाने के लिए निकली थी. तभी रास्ते में एक कार में सवार तीन लड़कों ने जबरदस्ती लड़की को अपनी कार में उठा लिया और उसको दिघवा दुबौली ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान लड़की की हालत जब खराब हो गई तो अगले दिन उसको रास्ते में छोड़कर सभी फरार हो गए.

 

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इस वारदात के बाद गोपालगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस पहले तो आनाकानी करती रही, बाद में एक आरोपी का नाम नहीं देने का दबाव बनाने लगी. अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके दबाव में आकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई थी.

 

एसपी ने की पूरे मामले की जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वहीं, घटना की सूचना पाकर गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए और अब तक कि कार्रवाई की जानकारी ली.

 

पुलिस ने तीन पर दर्ज किया मामला

इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने तीन लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ कुछ लोगों के द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट का मामला सामने आया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button