ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की सजा पर रोक सत्य की विजय:-ज्ञान सिंह

सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक,कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा

सीधी l सुप्रीम कोर्ट द्वारा मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली सजा पर रोक लगा दी गई है जिससे राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता खुल गया है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं सत्य की विजय हुई है भाजपा सरकार ने षड्यंत्र कर राहुल गांधी को संसद से दूर करने की साजिश रची लेकिन लाख षडयंत्रों के बावजूद सच्चाई की जीत हुई। अब देखना यह है कि मोदी और भाजपा की सरकार ने जितनी तेज गति से राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता समाप्त करने में स्फूर्ति दिखाएं क्या वह उतनी ही तेजी से उनकी सदस्यता बहाली में भी कदम उठाएंगे की इसके लिए भी कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करना होगा सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर यह साबित कर दिया है कि राहुल गांधी को साजिश के तहत संसद से दूर रखने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था जिसमें मोदी और भाजपा सरकार नाकाम रही राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है कांग्रेस का कार्यकर्ता दुगनी ताकत के साथ जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना कोई राहुल गांधी की जीत नही है। यह जीत समूचे देश की जीत है। जिस प्रकार से राहुल गांधी ने देश के किसानों, नवजवानों, महिलाओं और मजदूरों की आवाज बनकर उनके मुद्दे को सड़क से लेकर संसद में उठाया। जिससे छुब्ध होकर केन्द्र मे बैठी भाजपा सरकार की घृणित मानसिकता ने उन्हें संसद की सदस्यता से मुक्त करा दिया था। आज उनकी सत्यता सबके सामने आ गई है। भाजपा सरकार के अहंकार की हार हुई सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला मोहब्बत की जीत है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button