ब्रेकिंग न्यूज़

सरस्वती उच्च० माध्य० विद्यालय मड़रिया, सीधी। (म० प्र०)

ar 728 ad
AR News Live

सरस्वती उच्च० माध्य० विद्यालय मड़रिया, सीधी। (म० प्र०)

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं पूर्व छात्र सम्मेलन

विद्यालय के केशव सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा में पुष्प अर्चन कर किया गया। पधारे हुए अतिथियों का स्वागत परिचय कराते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व छात्र परिषद् विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि किसी भी संस्था की प्रगति के लिए रीढ़ का काम करता है। इसी प्रकार उन्होंने नेताजी को याद करते हुए कहा कि वे अंग्रेजों द्वारा आयोजित की जाने वाली आईसीएस परीक्षा को पास करने वाले पहले विद्यार्थी थे। इसके माध्यम से अंग्रेजी राज्य में अधिकारी पद की भर्ती की जाती थी। लेकिन देश प्रेम के प्रति समर्पण भाव के कारण वह इस नौकरी से त्यागपत्र देकर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। पूर्व छात्र अतुल तिवारी के द्वारा स्वागत गीत एवं विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।आगे मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय मिश्रा ने कहा कि कभी मैं भी इसी तरह विद्यार्थी रहा, लेकिन आचार्यों के उचित मार्गदर्शन के कारण आज यहां तक पहुंचा हूं। अतः उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह आचार्य के निर्देशानुसार कठिन मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुरेंद्रमणि दुबे ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं, क्योंकि हमारा जन्म भारत भूमि में हुआ है। नेताजी कहा करते थे कि एक अच्छा विद्यार्थी बनने के लिए अपने आप को पहचानना होगा। अपने आप को जिस दिन हम ईश्वर रूप में अवतरित मान लेंगे, उस दिन से हमारे अच्छे कार्य प्रस्फुटित होने लगेंगे। अपना कार्य प्रमाणिकता से करना ही देशभक्ति है। उन्होंने नेताजी को याद करते हुए कहा कि वे 90 दिनों तक पनडुब्बी में बैठकर समुद्र के नीचे अनेक देशों की यात्राएं की तथा देश के स्वतंत्रता के लिए माहौल तैयार किया। इसमें अतिथियों के अतिरिक्त श्री पवन कुमार पांडे, अतुल तिवारी मंचासीन रहे। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम शिरोमणि शर्मा जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों में दिव्यांश शुक्ला, सत्यम बहरोलिया, आर्यन सिंह परिहार, विवेक शुक्ला, सत्यम सिंह, निधि सिंह चौहान, सुप्रिया सिंह परिहार, अनिक्षा सिंह बघेल आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button