ब्रेकिंग न्यूज़
प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं ग्रामीण स्तर के खेल आयोजन:- ज्ञान सिंह

प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं ग्रामीण स्तर के खेल आयोजन:- ज्ञान सिंह
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में बीपीएल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का समापन हुआ फाइनल मुकाबला बम्हनी बनाम बेलदह के बीच खेला गया दिलचस्प मुकाबले मे बेलदह टीम विजई हुई विजेता उपविजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि एवं शील्ड से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं आयोजको को साधुवाद है की आपने सीमित संसाधनों में ये आयोजन किया निरंतर यह आयोजन होता रहे और प्रतिभाओं को अवसर मिलता रहे उक्त अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य पदाधिकारी और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
=




