ब्रेकिंग न्यूज़

लाड़ली बहना योजना तहत खाते में 1250 रुपए की राशि पहुंचने पर रेखा सेन ने व्यक्त की अपनी खुशी।

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के माध्यम से जिला सीधी के गोपद बनास तहसील अंर्तगत ग्राम नौढ़िया में निवासरत हितग्राही रेखा सेन को प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि प्राप्त हो रही है। राशि प्राप्त होने पर उन्होंने इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए एक नई रोशनी है। योजना तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से हम जैसी महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने फरवरी माह की लाडली बहना योजना की 1250 हजार रुपए की राशि अपने खाते में पहुंचने पर मुख्यमंत्री . मोहन यादव के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेती हैं।

लाडली बहना रेखा सेन ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किये जिससे उन्हें भी लाभ प्राप्त हुआ है उज्जवला गैस कनेक्शन मिल जाने पर उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button