सीधी

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, सीधी में अधिकारियों को स्व-गणना और मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जनगणना 2027 के आगामी चरण की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को गणना ब्लॉकों के गठन, कार्मिकों की नियुक्ति और डिजिटल माध्यम से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया समझाई गई।

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी बी.पी. पांडेय के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए जिला प्रभारी सुमित मौर्य और प्रशिक्षक वैभव अग्रवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों के दायित्व तय करने, कार्य का समान वितरण करने और अतिरिक्त अमले की जरूरत का आकलन करने की जानकारी दी गई।

स्व-गणना और मोबाइल ऐप से जुटेगी जानकारी

प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 में नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प मिलेगा। इसके तहत परिवार के सदस्य निर्धारित पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से निर्धारित विवरण एकत्र करेंगे।

अधिकारियों को जनगणना के दौरान सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रवास सहित विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी जुटाने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण में कार्य की सटीकता, समयबद्ध संचालन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज अधिकारी तथा जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसका उद्देश्य जिले में जनगणना की आगामी तैयारियों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button