सीधी

जनसुनवाई में 233 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 233 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए और आवेदकों को उनके प्रकरणों में हुई कार्रवाई की जानकारी दी जाए। जिन आवेदनों का निराकरण संभव नहीं है या जिन्हें निरस्त किया जाता है, उनके कारण भी स्पष्ट रूप से बताए जाएं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई में स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिली

जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों में हुई कार्रवाई की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर स्वर्णा दीवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button