सीधी

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिकों को 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की है। अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है या हो चुकी है। इसके अलावा, पात्र होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सूची से हटाए गए पात्र मतदाता भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा किया जा सकता है। इसके अलावा, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। जारी सूचना के अनुसार, फॉर्म-6 के साथ अलग से घोषणा-पत्र देना आवश्यक नहीं है।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button