सीधी

सीधी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन और 1 जेसीबी जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 9 वाहन और 1 जेसीबी मशीन जब्त की है। गोपदबनास, बहरी और कुसमी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहन पकड़े गए।

खनिज विभाग के अनुसार, रेत के अनाधिकृत परिवहन पर 4 हाइवा, 2 ट्रैक्टर और 1 टाटा 407 वाहन जब्त किया गया। वहीं, मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में 2 हाइवा और 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई।

जब्त वाहनों और मशीन को सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग थानों में खड़ा कराया गया है। इनमें 6 वाहन और 1 जेसीबी कोतवाली, जबकि एक-एक वाहन जमोड़ी, बहरी और कुसमी थाने में रखा गया है।

कलेक्टर विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। विभाग के मुताबिक, संबंधित वाहन चालकों और स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button