ब्रेकिंग न्यूज़

*कवि सम्मेलन में देर रात तक हुआ काव्य पाठ* कवियों ने बांधा समा, कविताओं पर झूमे श्रोता

ar 728 ad
AR News Live

*कवि सम्मेलन में देर रात तक हुआ काव्य पाठ*

कवियों ने बांधा समा, कविताओं पर झूमे श्रोता

 

सीधी । शहर के पूजा पार्क में शनिवार को आयोजित हुए समय समागम कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियो अपने शानदार प्रस्तुति एवं मधुर स्वर का ऐसा जादू विखेरा कि शनिवार की शाम से प्रारंभ हुआ कवि सम्मेलन रविवार के आगाज के साथ समाप्त हुआ। देर रात तक हजारो काव्य पाठ प्रेमियों ने प्रांगण में अपनी उपस्थिती बनाई रखी। जिनकी उपस्थिति ने कवियों को काव्य पाठ की वर्षा के लिए जोड़े रखा। श्रोताओं ने कहा कि वर्षो बाद आयोजित काव्य पाठ कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आए कवियों ने ऐसा समा बांधा कि सभी श्रोता पूरे मन से देर रात तक जमे रहे।

इस कवि सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार गौतम स्वतंत्र ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, समय समागम कार्यक्रम सहयोगी, व्यवस्थापक एवं हजारों संख्या में उपस्थिति श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप कवि सुप्रसिद्ध हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज, हास्य कवि अमित शुक्ला, हास्य कवि कामता माखन, बृजेश सिंह सरल, अतुल पटवारी, डॉक्टर आरती तिवारी, कीर्ति चौबे, धरमवीर धरम दिल्ली, विपिन मिश्रा एवं हर्ष पाण्डेय सरस जैस कवियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। श्री स्वतंत्र ने कहा कि समय समागम कवि सम्मेलन को जिस प्रकार से सफल बनाने में जिले के नागरिकों ने श्रोता के रूप में सहयोग दिया है यह भविष्य में इस प्रकार के और बड़े साहित्यिक आयोजनों के लिए प्रोत्साहन है।

बाक्स

अलसुबह तक झूमते रहें श्रोता

आयोतिज समय समागम विशाल कवि सम्मेलन के समापन अवसर पर संजीव मिश्रा समाजसेवी ने आयोजन समिति के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिंतक विचरक लेखक अमित कुमार गौतम, समय समागम कमेटी के हर एक सदस्य की मेहनत सफल रही, जिसका परिणाम यह रहा कि शनिवार की शाम से प्रांरभ हुआ काव्य पाठ रविवार की अलसुबह तक हजारों श्रोत्राओं की उपस्थिती के साथ समाप्त हुआ। इसमें देश के ख्यातिनाम कवियों ने देश भक्ति, हास्य.व्यंग्य और श्रृंगार की रचनाएं सुनाकर ऐसा समा बांधा कि श्रोता भी अलसुबह तक झूमते रहे। ख्यातिप्राप्त कवियो नेे देश भक्ति से सराबोर कविताएं सुनाकर दर्शकों को भावविभोर एवं मंत्रमुग्ध कर दिया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button