खेलब्रेकिंग न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया के पीएम संग मोटेरा स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला,
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे हुए हैं.

PM Modi In Ahembadabad: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टेस्ट मैच होने जा रहा है. इस मैच को देखने के लिए पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ क्रिकेट मैच देखने के लिए पहुंच हुए हैं. वह पूरे डेढ़ घंटे तक स्टेडियम में रहेंगे और दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे.
इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत करेंगे. इस पूरे कार्यक्रम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट कुछ इस प्रकार हैं.
लेटेस्ट अपडेट्स
टॉस जीतने के बाद स्टेडियम में शुरू हुआ राष्ट्रगान, दोनों देशों के नेताओं ने खिलाड़ियों से मिलाए हाथ
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.




