ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर इतिहास रचेंगे पार्टी कार्यकर्ताः देव कुमार..

ar 728 ad
AR News Live

हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर इतिहास रचेंगे पार्टी कार्यकर्ताः देव कुमार..

 

 

बूथ विस्तारक अभियान टू का जिलेभर में हुआ शानदार आगाज

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । मैं सौभाग्यशाली हॅू कि मुझे बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला है। यह बूथ पार्टी का ए प्लस ग्रेड का बूथ है। बूथ विस्तारक अभियान-2 कोई सामान्य अभियान नहीं, बल्कि एक बहुआयामी अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीबों का जीवन बदलने वाली जो योजनाएं चल रही हैं, उनके हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो इन योजनाओं से वंचित हैं, उनको लाभ दिलाने का काम हमें करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार हैं कि संगठन की मजबूती का आधार हमारे बूथ के कार्यकर्ता हैं।

 

उक्त आशय के उद्गार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बरमबाबा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत ‘चलो-बूथ-की-ओर’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए हमारे कर्यकर्ता और 12 हज़ार विस्तारक हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर नया इतिहास रचेंगे।

 

 

गरीबों को लाभ दिलाएं, 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूर्ण करें कार्यकर्ता

 

सीधी l भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि 2003 से पहले बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित राज्य बन गया है। महिला सशक्तीकरण के काम में जुटी हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ लाकर इतिहास बनाया है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के योजनाओें के कारण आज बेटी बोझ नहीं, बल्कि हमारा अभिमान बन गई हैं। यह महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का ही प्रभाव है कि प्रदेश में अब 1000 बेटों पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने आवास योजना में गरीबों को देकर अपने घर के सपने को पूरा किया है। आयुष्मान भारत आजादी के बाद गरीबों का जीवन बचाने वाला पहला अभियान बन गया है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने संबल योजना के माध्यम से गरीबों को संबल दिया। गरीबों का जीवन स्तर उठाना भाजपा का संकल्प है। पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बनी है। आज देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आज से शुरू हो रहे अभियान के अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का लाभ भी पात्र नागरिकों को दिलाने में जुट जाएं, जिससे हमें बूथों पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने में मद्द मिलेगी।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने विस्तारक के रूप में बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों से चर्चा की और उन्हें बूथ के 22 करणीय कार्यों के बारे में समझाया।

 

आज जिले के सभी मंडलों के पार्टी,मोर्चा, मण्डल और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी किसी न किसी बूथ पर एकत्रित होकर बूथ विस्तारक योजना के प्रत्यक्ष रुप से सहभागी बने। जिसमें प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक,  डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, विवेक कोल, अशोक पटेल, प्रदेश के सहसंयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्रियों में लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उईके, आगा मंसूर अली खान, मंडल अध्यक्षों में अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी छोटू, सूर्य प्रताप सिंह, विनोद पटेल, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, संदीप शर्मा, मनोज तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा, अजीत पांडे सहित जिले के पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्यक्ष रूप से बूथ विस्तारक योजना में सहभागी हुए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button